बहु आयामी समाचार वाइस ब्यूरो चीफ लखनऊ मंडल मोहम्मद आमिर 7 जुलाई
Id.no UP3105872262804MAR06081985
Ref.no 22AUG2024LMP001727
कस्बा अमीर नगर में ग्यारहवीं मोहर्रम को लगने वाले ऐतिहासिक मोहर्रम मेले का समापन आज सोमवार को शाम गमगीन माहौल मे ताजियाओं को दफन कर किया गया, हालांकि बड़े ताजिए कल मंगलवार को को दफन किए जाएंगे।

ज्ञात हो कि मेला 11वीं मोहर्रम से शुरू होकर 12वीं मोहर्रम को खत्म होता है । अमीर नगर का मोहर्रम मेला बड़े-बड़े ताजियों के लिए जाना जाता है, इस बार प्रशासनिक निर्देशों का पालन करते हुए सिर्फ 10-12 फीट ऊंचे ताज़िए ही जुलूस में शामिल हुए , हालांकि कुछ बड़े ताजिए भी बनाए गए थे जिनकी उंचाई 100-125 फीट से थी अधिक थी, लेकिन ऐसे ताजियों को टुकड़ों में ले जाकर सीधे मेले में एक ही जगह पर रख करके जोड़ा गया और वहीं से उसे खोलकर दफना दिया जाएगा।
