थाना रामराज पुलिस ने टिकौला शूगर मिल मे चोरी करने वाले एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार। मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार जनपद मुजफ्फरनगर के एवं थाना प्रभारी सुनील कसाना के कुशल नेतृत्व में अपराधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज रामराज पुलिस ने जमालपुर नहर पुल के पास चेकिंग अभियान चला रखा था। जिसमें पुलिस टीम मे शामिल एस आई मोहित कुमार हेड कांस्टेबल दीपक कुमार वह हेड कांस्टेबल रिंकू सिंह ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त फरमान पुत्र सुक्कू निवासी पुट्टी इब्राहिमपुर थाना रामराज मुजफ्फरनगर को मिल से चोरी किए गए। सामान के साथ गिरफ्तार किया है। रामराज पुलिस ने मात्र 8 घंटे के अंदर चोरी की घटना का खुलासा करते हुए। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से मेल में चोरी का सामान एक चैन क्लीम्प बरामद किया गया है। अभियुक्त ने टीकौला शुगर मिल में चोरी की घटना को करना स्वीकार किया है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। एम, डी, न्यूज़,। मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *