9 जुलाई को प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित बृहद पौधारोपण कार्यक्रम की समीक्षा के लिए मंगलवार को कमिश्नर एस राज लिंगम सैदपुर पहुंचे। संवाददाता विशाल सिंह यहां उन्होंने वन विभाग सहित 26 सरकारी विभागों के अधिकारियों संग बैठक की। जिसमें अभियान अंतर्गत जनपद में लगाए जाने वाले 43 लाख पौधों के रोपण की रूपरेखा और तैयारियों का जायजा लिया।इस दौरान कमिश्नर ने विभिन्न विभागों को आवंटित पौधों के रोपण की विस्तृत जानकारी उक्त विभाग के अधिकारियों से लिया। इसके उपरांत कमिश्नर ने तहसील परिसर में पौधारोपण भी किया। इस दौरान तहसील के दी बार एसोसिएशन के अधिवक्ता और पदाधिकारियों ने संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में कमिश्नर से मिलकर उन्हें तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार और धनउगाही से अवगत कराते हुए पत्रक सौंपा। अधिवक्ताओं ने कमिश्नर से लेखपाल, कानूनगो सहित विभिन्न न्यायालयों में प्राइवेट कर्मचारी रखकर उनके द्वारा धन उगाही कराये जाने की बात बताई। उन्होंने कमिश्नर से इस भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग किया।कमिश्नर एस राज लिंगम ने कहा कि प्रदेश में 9 जुलाई को आयोजित 37 करोड़ पौधों पर अभियान अंतर्गत गाजीपुर जनपद में 43 लाख पौधे लगाए जाने हैं। जिसकी तैयारी प्रशासन ने कर ली है। कल प्रदेश सरकार के मंत्री की उपस्थिति में इस कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रामेश्वर सुधाकर अजय वर्मा नायब तहसीलदार आदि लोग मौजूद थे

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *