बहुआयामी समाचार बिजुआ

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के पड़रिया तुला नगर इकाई ने मंगलवार को राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम मंगलवार को विकास खंड बिजुआ की ग्राम पंचायत मुड़िया हेमसिंह स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिजुआ चौकी इंचार्ज बृजेश कुमार सिंह थे। उनकी उपस्थिति में एबीवीपी के सदस्यों ने वृक्षारोपण किया।

इस अवसर पर प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सचिन राज, नगर मंत्री दिनेश कुमार, विनोद कुमार राज, रूपेश, अशरफ नसीम और किशोरी गौतम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों को मिष्ठान वितरण किया गया।

रिपोर्ट हरेन्द्र प्रताप सिंह

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *