*मैगलगंज वन रेंज की बेहजम बीट में लकड़ी माफिया का कहर* लखीमपुर खीरी के मैगलगंज वन रेंज में लकड़ी माफिया सक्रिय हो गए हैं। बेहजम बीट के खेरवा क्षेत्र स्थित बिल्लाई गांव में रात के अंधेरे में हरे पेड़ों की अवैध कटाई की जा रही है।यह कार्रवाई उस समय हो रही है जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 9 जून 2025 तक 37 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। सरकार पौधारोपण पर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह अवैध कटाई वन विभाग और पुलिस विभाग की मिलीभगत से हो रही है। अधिकारियों की ओर से इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे न केवल सरकारी धन का नुकसान हो रहा है, बल्कि पर्यावरण को भी गंभीर क्षति पहुंच रही है।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।