अमरनाथ यात्रा पर धामपुर से रवाना हुआ शिवभक्तों का जत्था जयकारों से गूंजा वातावरण Reporter Naushad Malik

–धामपुर। देश भर के अमरनाथ यात्रियों की सेवा में समर्पित रहने वाली धार्मिक संस्था श्री शिव शक्ति सेवा मंडल बुढलाड़ा पंजाब की धामपुर शाखा के रजत जयंती वर्ष के अंतर्गत 25वी अमरनाथ यात्रा में शामिल 51 शिव भक्तों का जत्था आज धामपुर से रवाना हो गया है जत्थे को रवाना करने से पूर्व सनातन धर्म सभा शिव मंदिर पंजाबी कॉलोनी में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में पहुंचे नगर पालिका परिषद धामपुर के पूर्व अध्यक्ष राजू गुप्ता शुगर मिल धामपुर के कारखाना प्रबंधक विजय कुमार गुप्ता वरिष्ठ साहित्यकार एवं सामाजिक संस्था सुधा स्वर भारती अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल नवीन समाजसेवी लक्ष्मी नारायण अग्रवाल बृजमोहन मित्तल कमली भैया विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष अजय कुमार अग्रवाल पिंटू पूर्व जिला पंचायत सदस्य पवन कुमार सिंह चौहान पूर्व नामित सभासद भूपेंद्र सिंह सैनी समाजसेवी कृष्णकांत गुप्ता लाज वाले नवदुर्गा जागरण पार्टी के संचालक सरदार मनप्रीत सिंह बॉबी युवा मित्र गण सामाजिक समिति के संस्थापक नमन जैन एवं सक्रिय कार्यकर्ता अंकित सैनी मदन गोस्वामी वीरेंद्र पुष्पक शिवम गोस्वामी अमन पुष्पक आदि ने अपने संबोधन तथा समसामयिक विचारों के माध्यम से धामपुर शाखा के संयोजक सुशील कुमार अग्रवाल पचरंगी के नेतृत्व में पिछले 24 वर्षों से अमरनाथ यात्रा के लिए नियमित रूप से ले जाए जा रहे शिव भक्तों के जत्थे को धामपुर तहसील क्षेत्र के सनातन परिवारों की उल्लेखनीय उपलब्धि बताया तथा प्रत्येक वर्ष अमरनाथ यात्रा के दौरान शिव भक्तों और श्रद्धालु परिवारों द्वारा सुशील कुमार अग्रवाल पचरंगी को प्रोत्साहित करने से संबंधित कार्यों की भी प्रशंसा की सुशील कुमार अग्रवाल पचरंगी की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ पत्रकार मनोज कात्यायन के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में जनपद बिजनौर की अग्रणी धार्मिक संस्था नवदुर्गा जागरण पार्टी के संस्थापक सरदार महेंद्र सिंह सलूजा आराधक द्वारा भगवान शंकर के भक्तों से सामूहिक रूप मे उच्चारित कराए गए जयकारो से कार्यक्रम स्थल शंकर मय बन गया इस दौरान वातावरण बाबा बर्फानी की जय भूखे को अन्न प्यासे को प्यासे को पानी जयकारा वीर बजरंगी हर हर महादेव आदि जयकारों से गूंज उठा कार्यक्रम में सभी अतिथियों एवं यात्रा मे जाने वाले शिव भक्तों को विशेष रूप से तैयार कराई गई माला पहनाकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम की पूर्णता पर यात्रा में जाने वाले शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ की मूर्ति तथा प्राचीन शिवलिंग के समक्ष यात्रा की सफलता की कामना एवं प्रार्थना करते हुए सामूहिक आरती की इसके बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व पालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता तथा अन्य अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर जत्थे को रवाना किया इस 51 सदस्य जत्थे में शामिल होकर अमरनाथ यात्रा के लिए जाने वाले शिव भक्तों में प्रमुख रूप से चंद्रपाल सिंह सैनी शिवानी रानी सैनी मीना देवी मोहित सैनी काशीपुर वीरेंद्र कुमार सैनी पुलकित जैन तेजपाल सिंह एवं कृष्ण कुमार ग्राम तिपड़जोत तेजपाल सिंह एवं हरीश शर्मा ग्राम मोहड़ा गोविंद सिंह चौहान सरदार मोहित सिंह ग्राम सरकथल नंगला मनोज कुमार बिजनौर दयाल राणा एवं अमर सिंह ग्राम गैंडीखाता अर्जुन सिंह ग्राम हीरानगर नोरथू सिंह कृष्ण कुमार मनोज पाठक शोभित कुमार सुबोध कुमार तनिष्क कुमार विनोद शर्मा महावीर सिंह विजेंद्र सिंह आदि शामिल रहे जिनको कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा विशेष रूप से तैयार कराई गई मालाएं पहनाई गई तथा श्री अमरनाथ बर्फानी सेवादल रजिस्टर्ड सरहिंद की धामपुर शाखा के प्रमुख हरिमोहन शर्मा ने सभी शिव भक्तों को तिलक किया इस अवसर पर नगर की विभिन्न संस्थाओं से जुड़े पदाधिकारी एवं सदस्यों ने यात्रा के प्रमुख संयोजक एवं त्रिशूल धारी सुशील कुमार अग्रवाल पचरंगी को गले तक फूल मालाओं से लादते हुए उनको सम्मानित किया सुशील कुमार पचरंगी ने अपने संबोधन में शिव भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में प्रत्येक वर्ष अमरनाथ यात्रा के लिए जाने का आवाहन किया उन्होंने अपनी इन लाइनों भोले बाबा तेरी नौकरी सबसे बढ़िया सबसे खरी जब से तेरा गुलाम हो गया तब से मेरा नाम हो गया की प्रस्तुति के माध्यम से बताया कि जिस श्रद्धालु ने भी एक बार पहुंच कर अमरनाथ जी में हाजिरी लगाई है उसे पर बाबा बर्फानी की कृपा और अनुकंपा निरंतर बरसती दिखाई दी।

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *