प्रसिद्ध समाजसेवी विकास माहेश्वरी का आकस्मिक निधन नगर में शोक की लहर हजारों लोगों ने दी अंतिम विदाई Reporter Naushad Malik
धामपुर नगर के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं कपड़ा व्यापारी कुलभूषण माहेश्वरी के लगभग 52 वर्षीय बेटे विकास माहेश्वरी के निधन का समाचार पाकर माहेश्वरी समाज तथा नगर के व्यापारियों में शोक छा गया निधन की सूचना पाकर बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने विकास माहेश्वरी के निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए शोक संतृप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की परमपिता परमेश्वर के चरणों से कामना की दिवंगत विकास माहेश्वरी की शब यात्रा में भी बहुत बड़ी संख्या में नगर के प्रतिष्ठित नागरिकों ने भाग लिया नहटोर मार्ग स्थित बड़िया शमशान घाट पर दिवंगत विकास माहेश्वरी की पार्थिव देह का आज मंगलवार की प्रातः अंतिम संस्कार कर दिया गया पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि सोमवार की देर शाम विकास माहेश्वरी की तबीयत अचानक बिगड़ जाने पर उन्हें तत्काल उपचार के लिए नगर के चिकित्सकों के पास ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका विकास माहेश्वरी के निधन से जहां परिवार में कोहराम मच गया वहीं जिसने भी इस दुखद घटना को सुना वह उनके आवास की ओर दौड़ पड़ा और देखते ही देखते संवेदना व्यक्त करने वालों की भारी भीड़ देर रात्रि तक माहेश्वरी आवास के बाहर देखी गई संवेदना व्यक्त करने वाले प्रतिष्ठित नागरिकों में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह पूर्व राज्य मंत्री ठाकुर मूलचंद चौहान अमित कुमार चौहान पूर्व पालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता पूर्व ब्लाक प्रमुख चौधरी अतुल कुमार सिंह राजा डॉ आदित्य अग्रवाल हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व मंडल प्रभारी डॉक्टर एनपी सिंह कन्या इंटर कॉलेज के प्रबंधक डॉक्टर शलभ अग्रवाल जितेंद्र गोयल राघव शरण गोयल निखिल छाबड़ा सन्नी लक्ष्मी नारायण अग्रवाल प्रमोद मिश्रा बैंक वाले डॉ अंकुर वर्मा उमेश माहेश्वरी चक्की वाले बृजमोहन गुप्ता चश्मे वाले अमित माहेश्वरी सुशील माहेश्वरी राममोहन माहेश्वरी मनोज माहेश्वरी राजेंद्र भटनागर आर्किटेक्ट पंकज भटनागर डॉ संजय भटनागर राजीव भटनागर अमित कुमार शर्मा विकास गुप्ता अशोक कुमार गोयल गौरु लाल अनिल कुमार गोयल पप्पू राजा राजेश कुमार पाल अनिल कुमार शर्मा एडवोकेट सीताराम शर्मा अनिल कुमार शर्मा इंजीनियर नव चेतन शर्मा महेंद्र सिंह सलूजा आराधक नवकेतन शर्मा नवलोचन शर्मा गौरव दुबे आदि अनेक प्रतिष्ठित नागरिक शामिल रहे।


