तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने तीन राहगीरों को कुचला।दो की मौत एक गंभीर रूप से घायल।सूरतगंज बाराबंकी। थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के अंतर्गत बिबीयापुर मोड टेढ़ी पुलिया के पास मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने तीन राहगीरों को कुचल दिया, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान अनिल यादव (35 वर्ष), पुत्र रामकुमार, निवासी बनमऊ, तथा अनिल कुमार (45 वर्ष), पुत्र राम सुमिरन के रूप में हुई है। वहीं, गेंदलाल (40 वर्ष), पुत्र दुर्गा प्रसाद, निवासी रूहेरा, गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज गति में थी और चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे यह हादसा हो गया। घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर मोहम्मदपुर खाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने हादसे के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली चालकों की लापरवाही और अनदेखी को जिम्मेदार ठहराया है और कार्यवाही की मांग की है।जिला संवाददाता बाराबंकी तेज बहादुर शर्मा के साथ मनीष कुमार की रिपोर्ट

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।