देर से आते शिक्षक गेट पर छात्र करते इंतजार।जिम्मेदारों की बड़ी अनदेखी।

सूरतगंज बाराबंकी। सूरतगंज खंड शिक्षा क्षेत्र में स्थित बसंतापुर उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है। शिक्षक नियमित रूप से समय पर विद्यालय नहीं पहुंच रहे हैं। स्कूल का निर्धारित समय सुबह 8 बजे है, लेकिन शिक्षक 8:26 बजे पहुंच रहे हैं। इस कारण छात्रों को स्कूल के गेट के बाहर शिक्षकों का इंतजार करना पड़ता है।विद्यालय की स्थिति और भी चिंताजनक है। स्कूल परिसर के अंदर और बाहर सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ी हुई है। विद्यालय के चारों तरफ झाड़ियां उग आई हैं। इससे बच्चों को इस बारिश के मौसम में व उमस भरी गर्मी में सांप और कीड़ों का खतरा बना रहता है। सफाई कर्मचारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।गांव के उमेश, केदार, सतनाम यादव, राजेश रावत और उमाकांत गोस्वामी ने स्कूल प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि इससे न केवल बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, बल्कि स्कूल का रखरखाव भी सही तरीके से नहीं हो रहा है।खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि उन्हें इस स्थिति की जानकारी नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।जिला संवाददाता बाराबंकी तेज बहादुर शर्मा/मनीष कुमार

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *