सेवा में समर्पित भारत विकास परिषद: नन्हें भविष्य की हथेलियों में सौंपे सपनों के रंगबहु आयामी समाचार वाइस ब्यूरो चीफ लखनऊ मंडल मोहम्मद आमिर 9 जुलाई Id.no UP05872262804MAR06081985Ref.no 22AUG2024LMP001527लखीमपुर,।सेवा, संस्कार और समर्पण के ध्येय वाक्य को आत्मसात करते हुए भारत विकास परिषद, शाखा लखीमपुर ने डा. सूरज प्रकाश जयंती से स्थापना दिवस तक मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के क्रम में आज एक गरिमामयी आयोजन संपन्न किया।यह सेवा आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय, लखीमपुर देहात (सुआगाड़ा) के प्रांगण में संपन्न हुआ, जिसमें 260 से अधिक बच्चों को शैक्षिक सामग्री—कॉपी, पेंसिल, रबर, कटर, रंग, चित्रकला कॉपी एवं मिठास घोलते बिस्किट—वितरित किए गए। ये सामग्री केवल वस्तुएं नहीं, बल्कि उन नन्हीं आंखों में पलते स्वप्नों को आकार देने के साधन थीं।कार्यक्रम की गरिमा परिषद अध्यक्ष रुचि ऋतुराज, सचिव प्रबोध कुमार शुक्ल, कोषाध्यक्ष शिवम सिंह बघेल तथा महिला सहभागिता की संयोजिका अंशू बाजपेयी की प्रेरक उपस्थिति से और अधिक भावविभोर हो उठी। साथ ही ऋतुराज बाजपेयी, रेखा शुक्ला, एच.पी. त्रिपाठी, राम जनम बरनवाल तथा पूर्णिमा मिश्रा जैसी सेवा-भावनाओं से ओतप्रोत विभूतियों की सहभागिता ने आयोजन को सफलतम रूप प्रदान किया।नन्हें-मुन्नों के चिरप्रतीक्षित मुस्कान, कक्षाओं में खिली आशाओं की सुगंध और हर्षोल्लास से गूंजता विद्यालय-परिसर, इस तथ्य का सजीव प्रमाण था कि सेवा जब हृदय से की जाए, तो वह यज्ञ के समान पवित्र हो उठती है।भारत विकास परिषद की यह सेवा-यात्रा समाज के प्रति उत्तरदायित्व का एक उज्ज्वल उदाहरण है, जो भावी पीढ़ी के उजासमय भविष्य की ओर एक सार्थक कदम है।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।