वन महोत्सव पर वृक्षारोपण जन आंदोलन : “एक वृक्ष मां के नाम” अभियान में 1500 पौधों का रोपणबजाज शुगर मिल पलिया, गोला और खंभारखेडा इकाइयों में वृक्षारोपणबहु आयामी समाचार वाइस ब्यूरो चीफ लखनऊ मंडल मोहम्मद आमिर 9 जुलाई Id.no UP3105872262804MAR06081985Ref.no 22AUG2024LMP001727पलिया कलां (खीरी)। वन महोत्सव के अवसर पर “एक वृक्ष मां के नाम” अभियान के अंतर्गत बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड की तीनों इकाइयों – पलिया, गोला और खंभारखेडा – में वृक्षारोपण जन आंदोलन कार्यक्रम के तहत एक साथ 1500 पौधे रोपे गए।1 जुलाई से आरंभ हुए इस वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत अब तक लगभग 3500 पौधों का रोपण किया जा चुका है।पलिया इकाई के यूनिट हेड ओ.पी. चौहान ने कहा कि “वृक्षों के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है।”वहीं गोला यूनिट के प्रमुख नीरज बंसल ने वृक्षों की कटाई से उत्पन्न पर्यावरणीय संकट पर चिंता जताते हुए कहा, “ऑक्सीजन की कमी और जलवायु परिवर्तन के खतरे से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए।”खंभारखेडा चीनी मिल में पौधरोपण के उपरांत किसानों को पौधे वितरित किए गए और उन्हें नियमित रूप से इनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया।इस अवसर पर बजाज समूह के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से विकास मलिक, संजीव दूबे, मोहित अवस्थी, मनोज मिश्रा, वीरेंद्र सिंह, जितेन्द्र सिंह, सतीश श्रीवास्तव, प्रवीण खोखर, सुहैल अनवर, वैभव सिंह एवं लेबर ऑफिस लखीमपुर से अनिल कुमार उपस्थित रहे।यह वृक्षारोपण अभियान न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम है, बल्कि समाज में प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक मजबूत माध्यम भी बन रहा है।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।