उत्तर प्रदेश 23 जुलाई 2025 ( सूरज गुप्ता )
डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। उपजिलाधिकारी डुमरियागंज द्वारा पत्र संख्या-1251(1)/र0का0/अधि0/2025-26 दिनांक 19 मई 2025 द्वारा कार्यहित एवं जनहित में 29 लेखपालों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया गया था। किन्तु 03 लेखपाल आनन्द गौतम, देवेश कुमार त्रिवारी एवं विपिन तिवारी द्वारा उक्त आदेश का अनुपालन आदेश पारित किये जाने के 50 दिन बाद तक नहीं किया गया और अपने नये आवन्टित क्षेत्र में कार्यभार ग्रहण नही किया गया। जिसके कारण उक्त 03 लेखपाल आनन्द गौतम, देवेश कुमार त्रिवारी एवं विपिन तिवारी को 09 जुलाई 2025 को उपजिलाधिकारी डुमरियागंज द्वारा निलम्बित करते हुए विभागीय जाँच संस्थित की की गई।जिसके विरोध में तहसील डुमरियागंज के लेखपालों द्वारा दिनांक 17 जुलाई 2025 से तहसील में धरना दिया जा रहा है और उनके आह्वान पर दिनांक 19 जुलाई 2025 समाधान दिवस के दिन सभी तहसीलों में लेखपाल धरनारत थे तथा दिनांक 20.07.2025 से पूरे जनपद के लेखपाल धरनारत है। इस सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व ) द्वारा अवगत कराया गया कि लेखपालों द्वारा उपजिलाधिकारी के आदेश का स्वेच्छापूर्वक अनुपालन न करने के कारण उपजिलाधिकारी डुमरियागंज द्वारा निलम्बन की कार्यवाही की गई है, जो राजस्व प्रशासन में अनुशासन बनाये रखने के दृष्टिगत उचित है और सभी लेखपालों से अपील की जाती है कि जनहित में धरना और कार्य बहिष्कार को तत्काल समाप्त कर कार्य पर लौटें और अपने दायित्वों का निर्वहन करें जिससे आम जनमानस को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *