एक को पेड से बांधकर पीटा, छुड़ाते वक्त पुलिस कर्मियों से की हाथापाई।

बदायूं ,बरेली मथुरा हाईवे पर गांव बुटला बोर्ड पर कांवड़ियों ने जमकर उत्पात मचाया।

बताते हैं कि कछला घाट से गंगाजल लेकर लौट रहे एक कांवड़िए को दूसरे कांवड़ियों की ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी जिसमें अंकित 12 वर्ष पुत्र नरेंद्र निवासी बरेली चपेट में आ गया। उसके सर से ट्रैक्टर का पहिया उतरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। दो अन्य साथी घायल हो गये।

हादसे के बाद कांवड़ियों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित कांवड़ियों ने ट्राली में सवार कांवड़ियों के साथ मारपीट की, एक को पेड़ से बाँध कर जबरदस्त मार लगाई। तब भी गुस्सा शांत ना हुआ तो ट्रैक्टर ट्राली आग के हवाले कर दी।


आग लगते ही हाइवे पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ट्राली में रखा सामान और डीजे पूरी तरह जलकर खाक हो गए। सिलेंडर में आग लगने पर वह बहुत दूर जाकर गिरा।

सूचना मिलते ही उझानी कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तब तक ट्रैक्टर ट्रॉली जलकर खाक हो गई। पुलिस ने ट्रेक्टर चालक लल्लाबावू पुत्र मोहनलाल निवासी दाबी खैडा नवाब गंज को गिरफ्तार कर लिया है।

हाइवे पर आगजनी के बाद भी कांवड़ियों का गुस्सा इतना तेज था कि पेड से बांधकर पीट रहे युवक को बचाने में पुलिस कर्मियों से भी कांवड़ियों ने हाथापाई की सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने चार पांच अन्य कांवड़ियों को भी पकडा है। वहीं मृतक व दो अन्य घायलों को मेडिकल कालेज भेज दिया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।