पलिया कला खीरी:- बिजली विभाग के मनमाने रवैये से परेशान हो सभी व्यापारी और अपने व्यापार मण्डल के पदाधिकारीयो के साथ बिजली विभाग के एसडीओ ऑफिस में जाकर नगर मे हो रही बिजली आपूर्ति की समस्या के निस्तारण की मांग रखी और साथ ही चेतावनी दी कि अगर सुचारू रूप से उपभोक्ताओं को लाइट नहीं मिली पूरी पलिया के व्यापारी विद्युत प्रशासन के खिलाफ अनिश्चितकालीन बंदी कर धरना प्रदर्शन करेंगे इसकी सारी जिम्मेदारी विद्युत अधिकारियों की होगी तत्पश्चात एसडीओ पलिया ने जेई को निर्देश देते हुए तत्काल बिजली की समस्या को दुरुस्त करवाने के दिशा निर्देश दिये।


साथ ही बिजली विभाग को अवगत भी करवाया कि भविष्य में इस प्रकार की दिक्कत न देखनी पड़े इसके लिए जेई अपने कार्य को समझे और हमारे प्रत्येक व्यापारी और सभी उपभोक्ताओं का फोन रिसिव कर उनकी समस्या का निस्तारण भी करे। इस दौरान मौके पर मौजूद नगर व्यापार मण्डल अध्यक्ष गौरव गुप्ता, उपाध्यक्ष देवेंद्र अरोड़ा, रमेश बाजपेयी,फिरोज खान, रघुनाथ राठौर,अब्बास अली ओवेश खान,युवा नगर अध्यक्ष गौरव अग्रवाल,राजकुमार श्रीवास्तव,मनीष अरोड़ा,आदित्य मौर्य,राहुल गुप्ता,हर्षित,सत्यम, आकाश गुप्ता सहित अनेको व्यापारीगण मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।