अलीगढ़: थाना महुआ खेड़ा क्षेत्र
के जी टी रोड एटा चुंगी इलाके में किन्नर समाज के लोगों ने आज जाम लगा दिया व नग्न होकर प्रदर्शन किया। किन्नर समाज का आरोप है कि एक होटल संचालक ने उनके साथ मारपीट की, लूटपाट की और बेहोशी की दवा दी गई। यही नहीं, थाने में भी उनके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट का आरोप लगाया गया है।

घटना की सूचना पर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है जो प्रदर्शनकारियों को शांत कराने का प्रयास कर रही है। आक्रोशित किन्नर समाज के लोग डीएम और एसएसपी को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे हैं तथा महुआ खेड़ा पुलिस के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

जाम की वजह से रोड पर एंबुलेंस, स्कूल बसें और अन्य वाहन फंसे हुए थे, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया । कुछ प्रदर्शनकारियों ने अर्धनग्न होकर सड़क पर प्रदर्शन किया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रशासन द्वारा प्रदर्शनकारियों से बातचीत जारी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।