रिपोर्टर नौशाद मलिक

धामपुर। अग्रणी धार्मिक संस्था नवदुर्गा जागरण पार्टी धामपुर की ओर से स्योहारा में जगत जननी मातेश्वरी जगदंबिका भवानी का विशाल दरबार सजाया गया इस अवसर पर विभिन्न प्रदेशों में भजनों और माता रानी की भेंटो की धूम मचाने वाले प्रसिद्ध भजन गायक प्रहलाद फकीरा ने अपनी प्रभावी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम स्थल को जगदंबिका मय बना दिया उनकी प्रत्येक प्रस्तुति को उपस्थित श्रद्धालु समूह ने तालियों की सामूहिक गड़गड़ाहट एवं पारंपरिक जयकारों के बीच भरपूर प्रोत्साहन एवं सम्मान भी प्रदान किया इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में प्रस्तुत की गई भगवान राम के दरबार तथा बाहुबली हनुमान जी की झांकी ने भी सभी का मन मोह लिया मुरादाबाद मार्ग स्थित बंधन बैंक्विट हॉल में माता रानी के दरबार के समर्पित भक्त देवेंद्र सिंह चौहान एवं बीना देवी चौहान के अलावा तिलक कुमार चौहान एवं आदेश रानी चौहान के संरक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक पूजन से किया गया।

जिसके मुख्य यजमान अंकित चौहान एवं उनकी धर्मपत्नी चित्रा देवी चौहान तानिया चौहान गर्वित चौहान सौरभ चौहान एवं स्वीटी चौहान हर्षिता चौहान किनू चौहान अक्षिता चौहान के अलावा अभिषेक राजपूत एवं श्वेता रानी राजपूत प्रणय राजपूत तेजस्व राजपूत दुर्गा विहार कॉलोनी धामपुर निवासी दीपक चौहान एवं स्वाति रानी चौहान सुयश चौहान और भुवंश चौहान आदि रहे जबकि अन्य यजमानों की भूमिका मुरादाबाद निवासी हेतराम सिंह राजपूत एवं इंदु देवी राजपूत नोएडा निवासी राजेंद्र राजपूत एवं गुड्डी देवी राजपूत नगीना निवासी नीरज राजपूत एवं मंजीता राजपूत आदि ने प्रदर्शित की पूजन कार्यक्रम पंडित दीपक कुमार शर्मा ने संपादित कराया नवदुर्गा जागरण पार्टी के संस्थापक सरदार महेंद्र सिंह सलूजा आराधक एवं संचालक सरदार मनप्रीत सिंह बॉबी के निर्देशन में गर्वित चौहान के जन्मदिन की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से माता रानी के दरबार में ज्योति प्रज्वलित की इस दौरान ज्ञान दायिनी मां सरस्वती का स्वरूप धारण करने वाली काव्या चौहान की आकर्षक एवं मनोहारी मुद्रा ने सभी का मन मोह लिया कार्यक्रम में नूरपुर से पधारी मां जगदंबिका के दरबार की उपासक प्रेरणा रानी आर्य त्रिलोकचंद अंजाना गुड्डू परवाना सोनू नौरंगाबादी आदि ने भी माता रानी के चरणों में विभिन्न भजनों के माध्यम से श्रद्धा भावना प्रदर्शित की इस दौरान प्रदर्शित की गई अन्य झांकियों में भगवान कृष्ण एवं राधा रानी भगवान शंकर एवं माता पार्वती महाकाली तथा सुदामा आदि के पावन स्वरूपों की झांकियां शामिल रही तारा रानी की पारंपरिक पावन कथा के बाद दरबार में सामूहिक आरती हुई तथा कन्या पूजन किया गया कार्यक्रम की सफलता में नगर के समाजसेवी हरपाल सिंह एवं रेखा रानी सहित दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे अनेक श्रद्धालु परिवारों का योगदान रहा अंत में मुख्य आयोजक अंकित चौहान एवं चित्रा देवी चौहान ने सभी श्रद्धालु परिवारों के प्रति जय माता दी जय माता दी के उद्घोष के बीच आभार प्रदर्शित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *