आगरा: आगरा जिले के पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है. पिढ़ौरा स्थित एक सरकारी स्कूल में जर्जर हालत में खड़ी दीवार के अचानक गिर जाने से कक्षा 5 में पढ़ने वाली 10 वर्षीय छात्रा चांदनी की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर है और मृतका के परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया है।देवेन्द्र कुमार को जानकारी के अनुसार, यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना पिढ़ौरा के सरकारी स्कूल में उस वक्त हुई जब स्कूल की बाउंड्री वॉल का एक हिस्सा, जिसमें गेट लगा हुआ था, अचानक ढह गया. इस हादसे में ठीक उसी जगह मौजूद कक्षा 5 की छात्रा चांदनी उसकी चपेट में आ गई. दीवार के मलबे में दबकर चांदनी गंभीर रूप से घायल हो गई और कुछ ही पलों में उसने दम तोड़ दिया. घटना के तुरंत बाद स्कूल में हड़कंप मच गया.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।