सलमान मलिक
हल्दौर ।
नगर की सामाजिक संस्था इनरव्हील क्लब द्वारा नगर की गौशाला में पशुओं के चारे के लिए ग्यारह सौ रुपए की धनराशि दान स्वरूप प्रदान दी गई। इस अवसर पर क्लब की सदस्यो द्वारा गौशाला संचालकों को गौसरंक्षण हेतु हर संभव मदद देने का आश्वासन भी दिया गया। क्लब अध्यक्ष श्वेता शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने गायों को चारा खिलाया और गौ सेवा का संकल्प लिया। इस मौके पर क्लब सचिव निधि राजपूत, डॉक्टर रितिका शर्मा,सुनयना वर्मा,आराध्या शर्मा आदि उपस्थित मौजूद रही।

