सलमान मलिक

हल्दौर ।
उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री के विवादित बयान से वैश्य समाज में काफी रोष एवं उबाल है। जिला संगठन मंत्री उत्तर प्रदेश वैश्य महासम्मेलन आईवीएफ एवं नगर पालिका सभासद वरुण अग्रवाल एडवोकेट ने कहा कि ऊर्जा मंत्री का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वे वैश्य समाज के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। उस वीडियो में कहा जा रहा है कि यह बनिये की दुकान नहीं है। जहां पैसा दिया और सामान नहीं मिला। हमें तो सर्विस देनी पड़ती है। इस सन्दर्भ में वरुण अग्रवाल एडवोकेट का कहना है कि क्या वैश्य समाज चोर है और वैश्य समाज बेईमान बताया जा रहा। बनिये की दुकान पर पैसा दे दिया जाता है और सामान नहीं मिलता। ऊर्जा मंत्री एक संवैधानिक पद पर हैं। उनको ऐसी बातें करनी शोभा नहीं देती कृपया ऊर्जा मंत्री को अपना यह बयान वापस लेना चाहिये।

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *