*थाईलैंड से आए विभिन्न प्रजाति के पौधों का वृच्छारोपण 39वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा किया गया* आज पलिया हेड क्वार्टर गदनियां के प्रांगण में एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर थाईलैंड देश से प्राप्त विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया । कार्यक्रम की अगुवाई वाहिनी कमांडेंट रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी द्वारा की गई । उनके साथ अन्य अधिकारीगण तथा जवान भी इस पर्यावरणीय पहल में सहभागी बने । इस अवसर पर कमांडेंट महोदय ने कहा, *”वृक्ष हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक एवं अमूल्य हैं । ये न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि मानव जीवन को स्वच्छ वायु, छाया तथा जैव विविधता प्रदान करते हैं ।”* उन्होंने वृक्षारोपण को एक सामाजिक उत्तरदायित्व बताया और सभी को प्रकृति के संरक्षण हेतु जागरूक होने का आह्वान किया । कार्यक्रम के दौरान थाईलैंड से लाए गए विभिन्न प्रजातियों के सजावटी एवं औषधीय पौधों को वाहिनी परिसर में रोपा गया, जिससे न केवल परिसर की शोभा बढ़ेगी, बल्कि जैव विविधता को भी बढ़ावा मिलेगा ।इस पहल से यह स्पष्ट होता है कि सशस्त्र सीमा बल केवल देश की सीमाओं की सुरक्षा तक ही सीमित नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है ।*

संजय सिंह विधानसभा मीडिया प्रभारी*

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।