रिपोर्टर नौशाद मलिक

स्योहारा। में शुक्रवार की शाम को उस समय सनसनी मच गई जब स्योहारा रेलवे क्रॉसिंग से आगे खंभा नंबर 1445/19 अप लाइन पर एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान महेंद्र पुत्र मगु सिंह, निवासी रवाना शिकारपुर, थाना स्योहारा, बिजनौर, उम्र लगभग 55 वर्ष के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि महेंद्र जननायक एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15211) से रन ओवर हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ और स्योहारा पुलिस मौके पर पहुंच गई और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस प्रशासन ने ट्रैक को पूरी तरह से क्लियर करा दिया है, जिससे रेलवे यातायात सामान्य रखा जा सके।

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। मृतक के परिवार को सूचना दे दी गई है, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

मौके पर आरपीएफ एएसआई नौबहार सिंह, हेड कांस्टेबल पवन कुमार, कस्बा इंचार्ज हरि ओम सिंह, सब इंस्पेक्टर असगर खान, हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र कुमार, कांस्टेबल विवेक कुमार आदि मौजूद रहे।

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed