Id.no UP3105872262804MAR06081985

Ref.no 22AUG2024LMP001727

लखीमपुर खीरी श्रावण मास के तृतीय सोमवार की तैयारी में जब गोला गोकर्णनाथ की पावन धरती कांवड़ियों की आस्था से सराबोर हो उठी, तब जनसुरक्षा और शांति व्यवस्था को सर्वोपरि मानते हुए पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा ने संपूर्ण मेला क्षेत्र का गहन भ्रमण किया।

श्रद्धालुओं की संभावित भीड़, कांवड़ यात्रा की रेखाएं, और श्रावण मेले की गति को दृष्टिगत रखते हुए उन्होंने थाना गोला में ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग की तथा उन्हें सुरक्षा के हर पहलू पर सजग रहने के निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान श्री शर्मा ने प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर वहाँ तैनात सुरक्षाकर्मियों को भीड़ नियंत्रण, मार्ग व्यवस्था, यातायात संचालन, महिला सुरक्षा और आपातकालीन तैयारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर स्पष्ट दिशा-निर्देश प्रदान किए।


उन्होंने कहा कि—“श्रावण मेला श्रद्धा और श्रद्धालुओं की परीक्षा का समय है, और हमारी जिम्मेदारी है कि प्रत्येक श्रद्धालु को न केवल सुरक्षित माहौल मिले, बल्कि वह अपनी आस्था की यात्रा निर्विघ्न पूर्ण कर सके।”मेले के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन हेतु पुलिस व्यवस्थापन के साथ-साथ नगर प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, फायर ब्रिगेड, स्वच्छता कर्मियों तथा स्वयंसेवकों से समन्वय बनाए रखने पर बल दिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।