Id.no UP3105872262804MAR06081985

Ref.no 22AUG2024LMP001727

लखीमपुर खीरी।
ब्लॉक पसगवां के अंतर्गत जंग बहादुर गंज, बरखेरिया जाट स्थित डॉ. अंबेडकर पार्क (बौद्ध विहार) में भारतीय दलित पैंथर संगठन लखीमपुर खीरी की एक विशेष बैठक का आयोजन दिनांक 26 जुलाई 2025 को संपन्न हुआ। बैठक में बहुजन समाज पार्टी एवं दलित पैंथर संगठन के दर्जनों पदाधिकारी व सैकड़ों कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।बैठक की अध्यक्षता भारतीय दलित पैंथर संगठन के राष्ट्रीय संयोजक मनोज कुमार भारती ने की, जिनके साथ मंच पर मंडल प्रभारी लखनऊ मनोज कुमार बौद्ध, जिला प्रभारी श्री पाल, जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ गौतम, जिला उपाध्यक्ष डॉ. अवधेश कुमार बौद्ध, ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप जाटव, ब्लॉक उपाध्यक्ष रुपिंदर गौतम, वीरेंद्र गौतम, रामदास गौतम, प्रवीण गौतम तथा ओमप्रकाश गौतम उपस्थित रहे।बैठक का उद्देश्य बहुजन समाज के भीतर बढ़ती राजनीतिक दुविधा, नेतृत्व में विकृति एवं संगठनात्मक कमजोरी पर चिंतन करना रहा।
राष्ट्रीय संयोजक मनोज कुमार भारती ने तीव्र शब्दों में कहा कि “बहुजन समाज को गुमराह करने वाले तथाकथित दलालों को अब बख्शा नहीं जाएगा। बहन कुमारी मायावती जी के नाम का दुरुपयोग कर समाज को कमजोर करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जाएगा।”उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों में लखीमपुर खीरी की सभी आठों विधानसभा सीटों पर बहुजन समाज पार्टी को विजयी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस बार प्रत्याशियों का चयन बूथ अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष और स्थानीय वोटर करेंगे, बाहरी और थोपे गए प्रत्याशियों को बहुजन समाज बर्दाश्त नहीं करेगा।बैठक में कार्यकर्ताओं ने नारा बुलंद किया —”गांव-गांव, गली-गली – जागेगा बहुजन, टूटेगी दलाली की कड़ी!सभा के अंत में यह संकल्प लिया गया कि बहुजन समाज के आत्मसम्मान, स्वाभिमान और राजनीतिक भागीदारी को पुनः मजबूत किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।