छत से गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत नशे की लत बनी मौत की वजह, गांव में पसरा मातमअफजलगढ़ (बिजनौर)।थाना अफजलगढ़ क्षेत्र के ग्राम झाड़पुरा में रविवार रात एक दर्दनाक हादसे में युवक की जान चली गई। जानकारी के अनुसार गांव निवासी नीरज कुमार (28 वर्ष) पुत्र वीरेंद्र सिंह रविवार रात्रि लगभग 9:30 बजे नशे की हालत में घर की छत से नीचे गिर गया। गिरने से उसके सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं। परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अफजलगढ़ लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे तत्काल हाई सेंटर रेफर कर दिया। जहां सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई परिजनों ने बताया कि नीरज को लंबे समय से नशे की लत थी। कई बार समझाने के बावजूद वह नशा करना नहीं छोड़ सका। रविवार को भी उसने अत्यधिक मात्रा में नशा किया हुआ था, जिससे उसका संतुलन बिगड़ा और वह छत से नीचे गिर गया नीरज की असामयिक मौत से गांव में शोक की लहर है। परिजन गहरे सदमे में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नशे की लत ने एक और युवा की जिंदगी छीन ली। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है, हर कोई इस दुखद घटना से स्तब्ध है।

अफजलगढ़ संवाददाता शाहवेज अहमद।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।