जिला ब्यूरो चीफ इमरान क़ाज़ी
बरुआसागर (झांसी)। क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में ओरछा से कांवड़ लेकर पहुंचे कांवडियों ने सोमवार को आस्था के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया।शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों और गंगा जल लेकर आए कांवड़ियों की भीड़ जुटी रही। बम-बम व भोले के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजायमान रहा। मंदिरों में पहुंचे श्रद्धालुओं ने दूध, गंगाजल के अलावा बेल पत्र धतूरा कनेर के फूल समेत शिव को प्रिय पदार्थ भी चढ़ाए। सोमवार को सिद्ध पीठ मंँसिल माता मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। सुबह से ही आम लोगों के लिए मंदिरों के कपाट खोल दिए गए। भारी संख्या में भक्तों ने मंदिर में पहुंचकर मंँसिल माता व भगवान शिव को जल अर्पित किया। भक्तों की भीड़ को लेकर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मँसिल माता मंदिर पर मौजूद रहे। नगर में शिव भक्त कांवरियों के साथ इस बार सावन के पवित्र मास में कन्या स्वरूप बहिनों ने भी ओरछा धाम से जल भरकर शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं के साथ भोले शंकर का जलाभिषेक किया। वहीं मंदिरों पर श्रद्धालुओं व कांवड़िये अपनी कांवड़ लेकर मंदिर जा रहे थे इनकी सुरक्षा लेकर बरुआसागर थाना प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी,उप निरीक्षक नीरज कुमार,हेड कांस्टेबल राम मनोहर,नीरज कुमार,अजीत सिंह,शाहनवाज, अंजुल यादव ,महिला कांस्टेबल हेमलता,होमगार्ड प्रदीप यादव पुलिस बल साथ पूरी तरह सतर्क रहे।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।