रिपोर्ट-सोनू साहू चटर्जी

झाँसी। मानव विकास संस्थान के तत्वाधान में इजी. पी.एन. गुप्ता की अध्यक्षता, संस्थान राष्ट्रीय कन्वीनर अशोक अग्रवाल काका के सानिध्य, कोर कमेटी चेयरमैन डॉ० ध्रुव सिंह यादव की अगुवाई में वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन कमीशन में उनकी नियुक्ति नेशनल वाइस प्रेसीडेंट पद पर किये जाने तथा भारत गौरव रत्न श्री सम्मान अवार्ड से सम्मानित किये जाने हेतु आज डॉ० संदीप सरावगी का सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ। आरम्भ में मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन मातृशक्ति द्वारा करते हुए कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ वन्दे मातरम् गायन से किया गया।
तत्पश्चात संस्थान कन्वीनर अशोक अग्रवाल काका ने डॉ० संदीप सरावगी की विशेष उपलब्धि पर झाँसी और बुंदेलखंड को गौरवान्वित करने के लिए उनका तिलक व माल्यार्पण करते हुये संस्थान अध्यक्ष इंजीनियर पी एन गुप्ता के साथ उन्हें शॉल, श्री फ़ल व सम्मान पत्र भेंट करते हुए उन्हें साकारात्मक ऊर्जा के साथ सभी के लिए कार्य करने हेतु अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। इस पर डॉ संदीप सरावगी ने इस सम्मान को झांसी वासियों और बुंदेलखंड का सम्मान बताया।
डॉ० ध्रुव सिंह यादव ने डॉ संदीप को मानवाधिकार आयोग द्वारा सृजित पद पर सुदृढ़ रूप से कार्य करने की शुभकामनाएं दीं। अजय कुमार सिंह राठौर ने भी अपने विचार रखते हुए डॉ संदीप को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सम्मान समारोह में कोर कमेटी चेयरमैन डॉ० ध्रुव सिंह यादव, अजय कुमार सिंह राठौर, धर्मेन्द्र खटीक, अभिषेक देव, संदीप नामदेव, राजू सेन, सुशांत गेडा, अरुण पांचाल, राहुल रायकवार, जेबा, सुमित कुशवाहा, अभिषेक गोस्वामी, पूजा मल्होत्रा, राकेश अहिरवार, आशीष विश्वकर्मा, दीक्षा साहू, बसंत गुप्ता, आनंद चौहान आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। संचालन समन्वयक पूजा मल्होत्रा ने व सभी के प्रति आभार मानव विकास संस्थान के सचिव अनिल कुमार साहू ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *