मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के एवं थाना प्रभारी कोतवाली नगर के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम चरथावल-न्याजूपुरा मार्ग पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि काली नदी पुल के पास एक व्यक्ति जिसके पास अवैध शस्त्र हैं।उन्हें बेचने के लिये खडा है वह कुछ लोग अवैध शस्त्र खरीदने आने वाले हैं।

सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये गये। स्थान पर पहुंची तो वहां पर एक स्कूटी पर सवार 02 व्यक्ति वह 01 मोटरसाईकल सवार खडा था। पुलिस टीम ने अभियुक्तों की घेराबन्दी कर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से 03 अभियुक्तों सुभाष , हुसैन खान , नासिर हुसैन को काली नदी के पुल से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 03 अवैध पिस्टल, 01 रिवाल्वर, 05 तमंचे, 02 मस्कट, 04 मोबाईल फोन, 01 स्कूटी व 01 मोटरसाईकिल बरामद की गयी।अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

एम, डी ,न्यूज़, । के लिए मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *