बंद कमरे में शव मिलने से फैली सनसनी।


झांसी। थाना नवाबाद क्षेत्र अंतर्गत तालपुरा में बंद कमरे में पूर्व एडीजीसी अधिवक्ता भान प्रकाश सिरवारिया का शव संदिग्ध हालात में मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना स्थल का निरीक्षण कर पुलिस व फॉरेंसिंक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


जिला झांसी के गुरसराय के मूल निवासी पूर्व एडीजीसी, पूर्व पालिका चेयर मैंन, अधिवक्ता भान प्रकाश सिरवारिया अपनी पत्नी के साथ नवाबाद थाना क्षेत्र के तालपुरा में रहते थे। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी मानसिक रोगी है। प्रतिदिन की तरह भान प्रकाश मंगलवार सुबह टहलने गए थे वहां से लौट कर वह अपने घर आए। काफी देर तक उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर उनके मकान में रहने वाले किरायेदार ने काफी प्रयास कर उन्हें जगाने के लिए आवाज दी। लेकिन अन्दर से कोई आहट नहीं आने पर पुलिस को सूचना दी गई।सूचना पर नवाबाद थाना पुलिस सहित पुलिस अफसर और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जैसे ही पुलिस ने अंदर कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो अधिवक्ता कमरे में पड़े थे, उनके पैरों में रस्सी थी। पुलिस ने फॉरेंसिंक टीम के साथ घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। अधिवक्ता की संदिग्धावस्था में मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने बताया कि मृतक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में लग रही। कमरे का अंदर से दरवाजा बंद होना संदेहास्पद लग रहा है। पुलिस को ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला जिससे घटना हत्या की ओर इशारा करे। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *