शाहजहांपुर।
थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव कूरे बंडा में आज मंगलवार करीब 11 बजे 52 वर्षीय रतीराम पुत्र सुंदरलाल तालाब के किनारे शौच के लिए गए थे ।तभी उनका तालाब में पैर फिसल गया।जिससे वह तालाब में डूब गए। ग्रामीणों ने उन्हें तालाब में डूबता हुआ देखा इसकी खबर परिजनों को दी और तालाब से बाहर निकाला तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।सूचना मिलने पर तहसीलदार अनुराग दुबे एवं लेखपाल सुशील शर्मा व पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ग्रामीणों ने बताया कि वह तालाब के किनारे शौच के लिए गए और तालाब में फिसल गए।वह तैरने में माहिर थे।उन्होंने तैर कर निकलने की बहुत कोशिश की परंतु उम्र अधिक होने के कारण वह थक गए। जिससे वह डूब गये और उनकी मौत हो गयी।मृतक के पत्नी के अलावा तीन पुत्र व एक पुत्री है।सभी की शादी हो चुकी है।
मौके पर पहुंचे तहसीलदार अनुराग दुबे ने परिवार वालों को सांत्वना दी और कहा जो भी दैवीय आपदा से सहायता मिलती है।वह मृतक के परिजनों को दिलाई जाएगी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *