आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र स्थित हाथरस रोड पर जय पुष्पा इंडस्ट्रीज (पाइप फैक्ट्री) में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान चरण सिंह उर्फ गुड्डू यादव निवासी नगला मोहनलाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह फैक्ट्री में प्लास्टिक गर्म करने वाली मिक्सर मशीन की सफाई कर रहे थे, तभी अचानक ऑटोमैटिक मिक्सर मशीन चालू हो गई और वह उसकी चपेट में आ गए।

घटना की सूचना मिलते ही गुड्डू यादव के परिजन फैक्ट्री पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फैक्ट्री के अन्य कर्मचारियों और चश्मदीदों का कहना है कि मिक्सर मशीन में कोई सेफ्टी प्रोटेक्शन नहीं था, जिससे यह हादसा हुआ।

सूचना पर स्थानीय पुलिस और संबंधित अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घटना की जांच की जा रही है।

रिपोर्ट: देवेंद्र कुमार आगरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *