इटवा क्षेत्र के बेलबनवा में हादसा।

सूरज गुप्ता
कठेला/सिद्धार्थनगर |विधानसभा शोहरतगढ़ अन्तर्गत झकहिया-कठेला मार्ग पर राजमणि स्कूल के पास एक थार गाड़ी पुलिया के डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे के समय गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह सीधे पुलिया पर बनी दीवार पर जा चढ़ी। घटना उस समय हुई जब थार गाड़ी कठेला से झकहिया की ओर जा रही थी। अचानक सामने से आ रही एक गाड़ी को बचाने के प्रयास में चालक ने नियन्त्रण खो दिया और थार सीधे पुलिया के ऊपर बनी दीवार पर चढ़ गई। सौभाग्य से इस हादसे में किसी भी प्रकार का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। गाड़ी में सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। हादसे की सूचना मिलते ही आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और राहगीर भी वहां इकट्ठा हो गये। स्थानीय लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी को पुलिया की दीवार से नीचे उतारा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *