मुजफ्फरनगर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के एवं प्रभारी थाना जानसठ राजीव शर्मा के कुशल नेतृत्व में आज थाना जानसठ पुलिस वाजिदपुर मार्ग पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनो की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी। कि थानाक्षेत्र जानसठ व ककरौली के अन्तर्गत घरों में चोरी की वारदात करने वाले चोर अभियुक्तों को चोरी किये गये। माल को बेचने व कोई चोरी की घटना को अंजाम करने के इरादे से आने वाले हैं। कुछ समय पश्चात एक मोटरसाईकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते हुए। दिखाई दिये जिन्हे पुलिस टीम ने चैकिंग के लिए रूकने का इशारा किया गया।

लेकिन वह नही रुके तथा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर वापस मुडकर भागने लगे। बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया। बदमाशों द्वारा मोटरसाईकिल को वाजिदपुर-कवाली मार्ग पर मोड दिया गया। कुछ दूर चलकर रास्ता खराब होने के कारण बदमाशों की मोटरसाईकिल असंतुलित होकर गिर गयी। बदमाश मोटरसाईकिल को वहीं छोडकर खेतों में छिप गये। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की घेराबन्दी की गयी तथा आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी। बदमाशों द्वारा पुलिस टीम से खुद को घिरा देखकर फिर से पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी।

पुलिस टीम द्वारा बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग से अपने आपको बचाते हुए। जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 01 बदमाश के पैर में घुटने से नीचे गोली लग लई तथा उसका दुसरा साथी बदमाश मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम द्वारा बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। तथा फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए कांबिग की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से अवैध शस्त्र सफेद व पीले धातु के आभूषण 6500, रुपये नगद व एक मोटर साइकिल बरामद की गई। जानसठ पुलिस द्वारा घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानसठ पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *