गोंडा- आज दिनांक 9 अगस्त 2025 को रक्षाबंधन के अवसर पर ग्राम सभा नौबरा के ग्राम प्रधान श्री केशवराम वर्मा की अध्यक्षता में भारतीय किसान यूनियन टिकैत (भारत का किसान संगठन)की बैठक आयोजित की गई, इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि श्री जैसराज वर्मा निवासी चाहबचवा विकास खंड झंझरी जनपद गोंडा को झंझरी ब्लॉक का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया जाय ।

तत्काल प्रभाव से जिला अध्यक्ष गोंडा ने श्री जैसराज वर्मा को नियुक्त पत्र देकर, वर्तमान ब्लाक अध्यक्ष श्री बच्छराज वर्मा निवासी शोनभारिया विकास खंड झंझरी थाना मोती गंज का कार्य व व्यवहार संतोष जनक होने के कारण उनका प्रमोशन करके तहसील सदर गोंडा का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

इस बैठक में मंडल सचिव सदानंद दुबे, जिला अध्यक्ष श्री वंश राज वर्मा, जिला उपाध्यक्ष श्री बसराज पटेल जिला सचिव विक्रम पटेल तहसील अध्यक्ष सदर अनिल कुमारउर्फ गुड्डू यादव, जिला संगठन मंत्री हरिभान यादव, मोहम्मद अयूब,सहित अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
