खबर उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से है जहां पर नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सुभागपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित सुदामा समोसा होटल में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर ने बीती रात होटल में घुसकर लाकर तोड़ने का प्रयास किया। पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

होटल मालिक राम नरेश शुक्ला ने बताया कि शनिवार रात वे दुकान बंद कर घर चले गए थे। रविवार सुबह करीब 8 बजे जब वे दुकान पहुंचे तो काउंटर बिखरा हुआ मिला और लाकर टूटा हुआ था। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज देखने पर एक अनजान युवक होटल के अंदर घुसकर वारदात को अंजाम देता दिखाई ।


Md newsबहुआयामी समाचार ब्यूरो गोंडा अजीत कुमार यादव

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *