रिपोर्ट-अजित कुमार यादव

गोंडा- आज दिनांक 10.08.2025 को ग्राम सभा दत्त नगर माफी में किसान नेता श्री राम प्रीत के अध्यक्षता में भारतीय किसान यूनियन टिकैत (भारत का किसान संगठन) की एक जागरण पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में विश्राम वर्मा को मुजेहना ब्लाक का अध्यक्ष मानोनीत किया गया।

बाद में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। यूरिया खाद की इस समय गंभीर समस्या है।जो किसानो को पूरे दिन समिति के बाहर आधार कार्ड लेकर भूखे प्यासे लाइन लग कर अपनी बारी आने इंतजार शाम तक करने के बाद पता चलता है कि अब यूरिया का स्टॉक में नहीं है। किसानो को मायूस होकर बिना यूरिया लिए घर वापस आना पड़ता है।

जिला अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन टिकैत गोंडा बंसराज वर्मा ने जिला कृषि अधिकारी से वार्ता की जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि यूरिया की मात्रा सभी समितियां पर उपलब्ध है,फिर जिला अध्यक्ष ने पूछा कि जिले के फुटकर विक्रेताओं को यूरिया क्यों नहीं मिल रही। इस पर जिला कृषि अधिकारी ने कुछ नहीं बताया ।

जिला पदाधिकारी व तहसील पदाधिकारी में यूरिया की किल्लत को लेकर रोष व्याप्त है। 13 अगस्त को ट्रैक्टर यात्रा निकालने के बाद यदि यूरिया जिले में भरपूर मात्रा में उपलब्ध नहीं हुई तो भारतीय किसान यूनियन टिकैत (भारत का किसान संगठन )बड़ा आंदोलन करने पर बाध्य होगा। इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन व शासन की होगी। इसमें मुख्य रूप से मंडल सचिव सदानंद दुबे, जिला अध्यक्ष गोंडा बंसराज वर्मा, तहसील अध्यक्ष सदर गुड्डू यादव, जिला सचिव विक्रम पटेल, राजदत वर्मा ,हरि भान यादव, जगदेव चौरसिया, दीपक वर्मा ,रोहित वर्मा, रंजीत वर्मा, विश्राम वर्मा, दिवाकर वर्मा, विजय कुमार प्रजापति आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *