रिपोर्ट-अजित कुमार यादव

खबर उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से है, जहां पर नवाबगंज(गोंडा) कस्बे के गांधी चौक स्थित सराफा मंडी में एक ज्वैलर्स की दुकान के दूसरी मंजिल पर एक छुट्टा सांड़ पतली जीना गली वाले रास्ते से ऊपर छत पर चढ़ गया। दुकान के दूसरी मंजिल पर सांड को चढ़ा देखकर दुकानदारों में हलचल मच गई

। चढ़े हुए रास्ते से सांड को यू टर्न कराने की कोशिश की गई लेकिन काफी पतला रास्ता होने के कारण उतारने में काफी असुविधा हो रही थी। जिस कारण वह ठीक सामने सड़क पर उतरने का प्रयास किया। जिससे अफरा तफरी मच गई। आखिरकार स्थानीय दुकानदारों द्वारा काफी प्रयास के बाद भी सांड़ छत से नीचे नहीं उतर सका। दुकानदारों ने नगर पालिका को रेस्क्यू करने के लिए सूचित किया है। छुट्टा मवेशियों और साड़ों का आतंक पूरे नवाबगंज में चरम पर है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *