रिपोर्ट-अजित कुमार यादव

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने रविवार को करनैलगंज व तरबगंज तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ऐली परसौली व ब्योंदामांझा में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनका दर्द जाना और बाढ़ पीड़ितों को मिल रही सहायता के बारे में जानकारी की।


जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ है और उनकी हर संभव मदद करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ के हालात पर पूरी नजर रखे हुए हैं और हर दिन इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
हवाई सर्वेक्षण के बाद जलशक्ति मंत्री ने बाढ़ प्रबंधन कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को बाढ़ पीड़ितों तक हर संभव मदद पहुंचाने के निर्देश दिए। सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भोजन पैकेट और खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है और डॉक्टरों के सचल दल को तैनात कर हर घर की विजिट सुनिश्चित करने को कहा गया है।


इस दौरान जलशक्ति मंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की, जिसमें दैनिक जीवन की आवश्यक वस्तुएं जैसे चावल, आटा, दाल, आलू, तेल, नमक, मसाले, बिस्कुट, लाई, साबुन, सैनिटरी पैड, कपड़े, बाल्टी, तिरपाल आदि शामिल थीं ।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *