ब्यूरो चीफ इमरान क़ाज़ी

कालपी जालौन।सोमवार को जनपद में यूरिया के डायवर्जन को रोकने के लिए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देशों के अनुरूप उप जिलाधिकारी कालपी मनोज कुमार सिंह,जिला कृषि अधिकारी गौरव कुमार ने संयुक्त अभियान चलाकर तहसील कालपी क्षेत्र में संचालित DEF यूरिया पंपों की जांच की। टीम ने भंडारित मात्रा का आपूर्ति, अभिलेखों तथा बिलों से मिलान किया गया है। संयुक्त टीम को देख कर की स्थानों में संचालक रफूचक्कर हो गये।
टीम ने टंकियों में नोटिस चस्पा कर के अभिलेखों को प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया है। एसडीएम के मुताबिक कंदौला – जोल्हूपुर मोड़ रोड में स्थापित सेंटरों में चैंकिंग अभियान चलाया गया है।आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत न कर पाने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। उन्होंने बताया कि यह अभियान निरंतर चलता रहेगा।

फोटो – चैकिंग अभियान में एसडीएम तथा कृषि अधिकारी

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed