बाढ़ प्रभावित छःसौ परिवारों को राहत सामग्री पैकेट वितरित किए।
रिपोर्टर-प्रदीप पाण्डेय
बदायूं
दातागंज- क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भईया) द्वारा विधानसभा कार्यवाही में भाग लेने के कारण उनके निर्देश पर उनके सुपुत्र युवा ब्लाक प्रमुख अतेन्द्र विक्रम सिंह ने उप जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार सिंह के साथ बाढ़ प्रभावित गांवों का भ्रमण कर बाढ़ प्रभावित रामगंगा नदी पार के मौजमपुर व हर्रामपुर गांवों में पहुंचकर करीब 600 परिवारों को बाढ़ राहत सामग्री पैकेट वितरित किये।

ब्लाक प्रमुख अतेन्द्र विक्रम सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के गांवों का दौरा कर गंगा नदी से प्रभावित बाढ़ क्षेत्रों को देखा व स्थानीय बाढ़ पीड़ितों से बात कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने बाढ़ आपदा से बचाव के लिए लगातार प्रयासरत उपस्थित उप जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार सिंह आदि को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया और उप जिलाधिकारी ने प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के बारे में ब्लाक प्रमुख को विस्तृत जानकारी दी।

भाजपा नेता ब्लाक प्रमुख अतेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि बाढ़ प्रभावित गांवों का मेरे व विधायक राजीव कुमार सिंह द्वारा लगातार भ्रमण किया गया है, जनता को किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो इसलिए सभी व्यवस्थाएं मुहैया कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि आवागमन हेतु नाव, पानी निकालने के बाद कीटनाशक दवाओं का छिड़काव, फसलों का सर्वे कराकर क्षति हुई फसलों का उचित मुआवजा प्रदान कराने आदि का भी सर्वे करने का संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। इस अवसर पर संबंधित विभाग के लोगों के अलावा ग्राम प्रधान व अनेक भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।