अफजलगढ़। ग्राम मेघपुर निवासी 70 वर्षीय मोहम्मद फरीद पुत्र मुख्तार अहमद सोमवार तड़के फजर की नमाज अदा कर घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक कुत्तों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके पैरों को बुरी तरह नोच डाला गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्तों को भगाया। आनन-फानन में फरीद को अफजलगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

पीड़ित के परिवार ने उपजिलाधिकारी से आवारा कुत्तों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और अभियान चलाकर उनकी संख्या कम करने की मांग की है। उनका कहना है कि कुत्तों को खाना खिलाने की बजाय, उन्हें पकड़ने पर ध्यान दिया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों। वही जब इस मामले में उप जिला अधिकारी से संपर्क करना चाहा तो संपर्क नहीं हो पाया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed