शिक्षकों की समस्याओं के निदान के लिए उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल मिला बीएसए से।

बाराबंकी: शिक्षकों के जनवरी 2025 से लंबित पड़े चयन वेतनमान, युग्मन होने से एकल हुए विद्यालय, 8 अगस्त को सड़क हादसे में शिक्षिका शिक्षा मल्होत्रा के असामयिक निधन और शिक्षकों को बीएलओ कार्य से मुक्त रखने के संबंध में और शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के संबंध में ज़िला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में सोमवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पाण्डेय से मिला और विभिन्न समस्याओं पर बात की।

अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि अन्य जनपदों में लंबित चयन वेतनमान को ऑफ लाइन स्वीकृत किया जा रहा है। उसी प्रकार बाराबंकी में भी चयन वेतनमान दिया जाना चाहिए, बी एल ओ की ड्यूटी लगाने वाले अधिकारी केवल शिक्षकों को ही निशाने पर रखे है अन्य विभाग के कर्मचारी ड्यूटी काट कर मुक्त किए जा रहे हैं जबकि शिक्षकों के पास बहुत से काम होते हुए भी दूसरे की जगह पर ड्यूटी करने को बाध्य किया जा रहा है। सरप्लस समायोजन में शिक्षकों का मानक भी स्पष्ट किया जाए , साथ ही दिवंगत शिक्षिका की असामयिक मृत्यु पर बात करते हुए अध्यक्ष जी ने कहा जब जिलाधिकारी ने अतिवृष्टि के कारण अवकाश घोषित कर दिया था तब प्रशिक्षण क्यों कराया गया।

ज़िला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पाण्डेय ने आश्वस्त किया है कि शिक्षकों की समस्त समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा और चयन वेतनमान की आवश्यक प्रक्रिया के तहत काम किया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के अतिरिक्त महामंत्री मो0 इखलाक जिला उपाध्यक्ष एवं मण्डलीय सदस्य बृजेन्द्र प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष कामराज ,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेर सिंह ,संयुक्त मंत्री सल्पूराम,लेखाकार विनीत राय , ज़िला मीडिया प्रभारी डॉ विकास चन्द्र शर्मा , अध्यक्ष हैदरगढ़ राजेन्द्र किशोर पाण्डेय,मंत्री मो0 इस्माइल, सदस्य प्रमोद कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या
तेज बहादुर शर्मा।

इसमें मोटर विकास को सुदृढ करने एवं नए अध्यायों की अवधारणाओं को स्पष्ट करने तथा खेल-खेल में सीखने की विधियों को अपनाने पर विशेष बल दिया गया।। इसी के साथ भाषा शिक्षण को प्रभावी बनाने के उपायों एवं शब्दावली विस्तार की तकनीकों पर प्रकाश डाला गया।। इन सब महत्वपूर्ण विषयों को शिक्षकों तक पहुंचाने में संदर्भदाता के रूप में एआरपी अनूप त्रिपाठी, अभिषेक नाग,संध्या कबीर,शिवपूजन शर्मा,अनूप कुमार का विशेष रूप से योगदान रहा।। समापन के अंतिम सत्र में संदर्भदाताओं ने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे सीखी गई नवीन गतिविधियों, तकनीकियों एवं शिक्षण विधियों को विद्यालय में लागू करें ताकि बच्चों में भाषा एवं गणितीय दक्षताओं को मजबूत किया जा सके।।एफएलएन प्रशिक्षण के द्वितीय चरण में विकासखंड देवा से 100 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।

मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या
तेज बहादुर शर्मा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed