रिपोर्ट-विजय कुमार

गोला गोकरननाथ खीरी नगर के मोहल्ला ऊंची भूड़ में एक युवक का सब सादिक अवस्था में फंदे से लटका हुआ शव पाया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला ऊंची भूड पर एक मकान में दूसरी मजिल पर पड़े टीन शेड के नीचे युवक ने दुपट्टे से फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक का नाम पप्पू उम्र 37 वर्ष बताई गई है । मृतक के चार बेटियां हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर जिला मुख्यालय भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि पचनामा भर शव को भेज दिया गया है और घटना जांच की जाएगी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed