गोरखपुर। 11 अगस्त।

जंगल कौड़िया ब्लाक में कार्यरत सफाई कर्मी हीरानंद मौर्य के पुत्र हर्ष मौर्य की लोहे की पाइप से पिटाई करने और उसे थूक कर चटवाने का वीडियो वायरल हुआ है।घटना को संज्ञा में लेते हुए परिवारजनों ने गोरखपुर ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष से अपील कर उचित कार्रवाई हेतु जिला अध्यक्ष रमेश कुमार भारतीय के साथ आज पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। पुलिस अधीक्षक ने पूरे प्रकरण को सुनकर मामले में न्याय दिलाने का भरोसा दिया। इस अवसर पर रमेश कुमार भारती,राम मिलन पासवान, संतोष यादव,व सूर्यभान सिंह व उमेश सिंह ने कहा कि हम सभी कर्मचारी पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और उसे न्याय मिलने तक उसके हर संघर्ष में मदद करेगा कर्मचारी नेताओं ने कहा कि किसी भी कर्मचारी परिवार को यदि कोई भी पीड़ा होगी तो हम सभी कर्मचारी एक जुट हो करके उस परिवार को न्याय दिलाने के लिए जी जान लगा देंगे।

हीरा नन्द मौर्या जो कि सफाई कर्मचारी पीड़ित है उनके परिवार के लोगों को जान से मारने की सुन्द्रम पांडेय पुत्र त्रिपुरारी पांडेय धमकी दी और उसने कहा अगर अब ऊपर किसी बड़े अधिकारी से कहा तो तुम्हारे परिवार की खैर नहीं। त्रिपुरारी पांडेय ने कहा कि कोई मेरा कुछ नहीं उखाड़ पाएगा हम भी पावफुल व्यक्ति हैं और पुलिस मेरे जेब में रहती है ना तुम ना तुम्हारा संघ मेरा कुछ नहीं कर पाएगा।
ज्ञापन कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रमेश कुमार भारती, जिला कोषाध्यक्ष राम मिलन पासवान, ब्लाक संरक्षक संतोष यादव, जंगल कौडिया ब्लाक अध्यक्ष सूर्यभान सिंह, मंडल अध्यक्ष, उमेश सिंह,जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,शम्भू नाथ गौड़, राजू प्रसाद,कमलेश कुमार, उपेन्द्र, सुनील राणा,
राजकुमार,विनय कुमार, श्रवण, राजकुमार प्रसाद, मनोज कुमार, शिव राज गौड़, राजेश कुमार, जितेन्द्र, फूल चंद,राजीव, राजेश, सविता सिंह, गीता देवी, पुष्पा देवी संजय बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed