बड़ौत जिला बागपत के गांव बावली में पंकज लाइन मैन की करंट से मौत हो गई। पंकज लाइन मैन शट डाउन लगवा कर लाइन पर काम कर रहा था कि तभी किसी ने लाइट खोल दी और लाइनमैन की करंट लगने से खंभे से नीचे गिरकर मौत हो गई ।लाइनमैन गांव बावली में काम कर रहा था। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामला शाम 4:00 बजे का है और गांव में बिजली का नामोनिशान नहीं है। सभी बिजली कर्मचारी बिजली घर छोड़कर फरार है। गांव में शोक का माहौल है।
MD News
रिपोर्ट रोहित जैन
बुढ़ाना मुजफ्फरनगर
