पूरा मामला बाराबंकी नगर क्षेत्र मोहल्ला सिविल लाइंस जमुरिया नाला स्थित हीरो एजेंसी का है बाराबंकी क्षेत्र मुंशीगंज मोहल्ले के निवासी मोहम्मद उमर वारसी सन ऑफ सुकरात मिर्जा ने शहर से होकर गुजरने वाले हाईवे से सटी ग्राम बड़ेल की गाटा संख्या445मि. और445अ मि. पर अवैध व्यावसायिक निर्माण कर रखा है यह निर्माण विनियमित क्षेत्र से बिना लेआउट और मानचित्र स्वीकृति से किया गया है 8 या 10 साल से नगर के मुख्य मार्ग पर इस अवैध बिल्डिंग में हीरो मोटरसाइकिल एजेंसी संचालित हो रही है लेकिन एजेंसी मालिक के रसूक के कारण विनियमित क्षेत्र और तहसील प्रशासन कार्यवाही की हिम्मत नहीं जुटा सका एक सोशल एक्टिविटीज ने बीते दिनों इस मामले की शिकायत एसडीएम सदर से की थी मामले की गंभीरता को लेकर उप जिला मजिस्ट्रेट आनंद तिवारी ने जांच की आदेश दिए ।

जांच में हुई अवैध निर्माण की पुष्टि। जांच की जिम्मेदारी अवर अभियंता विनियमित क्षेत्र विपिन चंद्र वर्मा ने की जहां आख्या में स्पष्ट रूप से पुष्टी हुई कि यहां व्यावसायिक निर्माण बिना मानचित्र बिना लेआउट स्वीकृति से किया गया है। 8 मई 2025 को धारा 10 उत्तर प्रदेश निर्माण कार्य विनियमन अधिनियम 1958 के तहत मोहम्मद उमर वारसी को कारण बताओं नोटिस भेजा गया इसमें निर्देश था कि वह 19 मई2025 को कोर्ट में हाजिर होकर बताएं कि अवैध निर्माण गिरने का आदेश क्यों ना दिया जाए साथ ही यह भी कहा गया उस भूमि पर आगे कोई निर्माण कार्य न किया जाए लेकिन दिए गए समय पर वह कोर्ट पर उपस्थित नहीं हुए और ना ही कोई स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया। ।

रिपोर्टर- रामानंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *