बाढ़ पीड़ितों के लिए अस्थाई बाढ़ चौकी बनाई जा रही :

एसडीएमगंगा व रामगंगा का जलस्तर बढ़ा,दर्जनों गांव हुए जलमग्न तटवर्ती गांवों के लोगों का जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्तएसडीएम ने मोटरवोट से बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर जाना हालकलान-शाहजहांपुर तहसील कलान क्षेत्र में गंगा और रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से दर्जनों गांव जलमग्न हो गए हैं।आजादनगर,इस्लामनगर, मस्जिद नगला और पैलानी उत्तर,बीघापुर,मोती नगला,अभिचारपुर,कटैला नगला,गुटेटी उत्तर,धिंयरपुरा, महोलिया,मोहकमपुर,बख्तावर गंज,लोहार नगला,पंखिया नगला,पकड़िया नगला,धोवियन नगला,भरतपुर समेत अनेक गांव जलमग्न हो गए हैं।फर्रुखाबाद के गांव चौरा से कलान तहसील के बसोला गांव तक सड़क पर तीन फिट से अधिक पानी भर गया है।गांवों की सड़कों पर बाढ़ का पानी बहने से आवागमन बाधित है। गंगा की सहायक रामगंगा और बहगुल नदियां भी उफान पर हैं।कई गांव में लोगों के घरों में पानी घुस गया है। ग्रामीण छतों और सड़कों पर रहने को मजबूर हैं।अपर जिला मजिस्ट्रेट वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण भांवरे दीक्षा अरुण ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। प्रशासन ने प्रभावित हाईवे पर बैरिकेडिंग लगवाकर यातायात बंद करवा दिया है। मिर्जापुर-जरियनपुर और ढाईघाट मार्ग को भी बंद कर दिया गया है।बाढ़ के कारण तटवर्ती गांवों में रह रहे लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।ग्रामीणों की फंसले नष्ट हो गई हैं।पशुओं के लिए चारे का संकट उत्पन्न हो गया है।जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण शाहजहांपुर ने लोगों के लिए निःशुल्क नाव सेवा शुरू की है। एसडीएम कलान अभिषेक कुमार सिंह ने मंगलवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने बताया कि इस्लामनगर में एक अस्थाई बाढ़ चौकी बनाई जा रही है।यहां लगभग 10-12 टैण्ट लगाकर पानी और बिजली की व्यवस्था की जा रही है।दो मंजिला मकान वाले लोग ऊपरी मंजिल पर रह रहे हैं।अन्य लोगों को अस्थाई बाढ़ चौकी में भेजा जाएगा। वहीं कम्युनिटी रसोई भी शुरू की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *