हाथरस से बड़ी खबर,
हाथरस में सत्ता के नशे का मामला सामने आया है।
आरोप है कि बीजेपी एमएलसी ऋषिपाल सिंह के बेटे ने शहर में ड्यूटी कर रहे एक ट्रैफिक हवलदार से बदसलूकी की।जानकारी के मुताबिक, हवलदार ने उनकी गाड़ी को जाम लगाने से रोका तो वह भड़क उठा और अपमानजनक लहजे में बोला— “भाग यहां से”।आरोप है कि इस दौरान पुलिसकर्मी के साथ धक्का-मुक्की भी हुई।मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो में साफ दिख रहा है कि हवलदार के साथ किस तरह अभद्रता की गई।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, और दोषी पाए जाने पर विधिक कार्रवाई होगी।घटना के बाद पुलिसकर्मियों में नाराज़गी देखी जा रही है।
एम डी न्यूज़ के लिए हाथरस से दीपक कौशिक की रिपोर्ट
