पूंछ झांसी कस्बा पूंछ थाना परिसर में आज प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक को सम्पन्न किया गया जिसमें उपस्थित लोगों को जानकारी देते हुए बताया गया कि आगामी जन्माष्टमी एवं चेहल्लुम के त्यौहार को सभी लोग आपसी समन्वय एवं सौहार्द से मनाए त्यौहार जो कि अध्यात्म एवं खुशी के परिचायक है ऐसे में ध्यान रखना बहुत अनिवार्य है कि त्योहारों पर जो खुशी हम अपने अंदर खोज रहे बही दूसरों को भी प्रदान कर सके त्योहारों एवं पर्व का मानव समाज में एक विशेष महत्व इस लिए भी होता हैं कि समाज में सभी वर्गों के लोगों का आपसी शिष्टाचार भेंट भी होता है इसलिए किसी भी त्यौहार को अपने से अधिक दूसरों को खुश रखने का प्रयत्न करें पीस कमेटी बैठक में मुख्य रूप से जिलापंचायत सदस्य बालकिशुन, प्रधान लाखन सिंह यादव, चेतराम तिवारी, इमाम शमशुल हसन, मुहम्मद अहमद, जीतू यादव, सिकंदर खान, शेरू मंसूरी, लालू यादव, वीरेन्द्र यादव, कल्लू खान आदि मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed