बाराबंकी:- जहांगीराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हड़िया कोल निवासी सुशील शर्मा का 11 वर्षीय पुत्र छात्र ललित की रेठ नदी में नहाते समय डूब कर मौत हो गई।
मामला जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत श्री राम वन कुटी के समीप ग्राम हड़िया कोल का है। हड़िया कोल निवासी सुशील शर्मा के तीन संतानों में यह दूसरे नंबर पर था इससे बड़ी एक बहन है और तीसरे नंबर पर इससे छोटा भाई है।

घटना के समय सुशील पत्नी सहित ससुराल गये हुए थे गांव वालों ने रात में फोन से सुशील को सूचना दी कि ललित नहीं मिल रहा है सूचना पाते ही तत्काल पत्नी सहित घर वापस पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया की छात्र ललित कुछ लड़कों के साथ मंगलवार की शाम लगभग चार बजे रेठ नदी में नहाने के लिए गया था साथ के लड़के सब नहा करके वापस घर चले गए लेकिन ललित जब घर नहीं पहुंचा तो घर वालों को चिंता हुई और ग्रामीणों के साथ लड़के की खोजबीन में जुट गए।

नदी में काफी खोजबीन के बाद जब लड़का नहीं मिला तब ग्रामीणों ने 112 नंबर पर सूचना दी मौके पर पहुंची 112 नंबर टीम ने भी खोजबीन का काफी प्रयास किया और जहांगीराबाद थाने को भी सूचना दी सूचना पाते ही तत्काल जहांगीराबाद थाने की फोर्स मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू की तब तक काफी रात हो चुकी थी जिससे ग्रामीण व पुलिस टीम के हाथों सफलता नहीं मिली। दूसरे दिन एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। एसडीआरएफ टीम प्रभारी अनुराग सिंह, मेजर पंकज सिंह, इंद्रजीत सिंह, अंकुर,अनिरुद्ध, राजकुमार एवं सूर्यांश ने मोटर बोट द्वारा डूबे हुए छात्र को ढूंढने का प्रयास किया गया।

एक डेढ़ घंटे काफी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ टीम को सफलता मिली। छात्र का शव ग्राम बिछलंगा स्थित गौशाला के निकट रेठ नदी में झाड़ियों में फंसा हुआ दिखाई दिया मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया। इस दुखद घटना से परिवार एवं ग्रामीणों में कोहराम मचा हुआ है मां बाप का रो रो कर बुरा हाल है।

मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या
तेज बहादुर शर्मा

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed