रामपुर, 13 अगस्त 2025
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा 8 अगस्त 1942 को दिए गए “भारत छोड़ो” आंदोलन के आह्वान को स्मरण करते हुए कांग्रेस पार्टी ने आज अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर ‘जय हिन्द यात्रा’ का आयोजन किया। यह कार्यक्रम स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने और देश की स्वतंत्रता एवं अखंडता को बनाए रखने की प्रतिज्ञा के साथ आयोजित किया गया।

यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री प्रमिल कुमार शर्मा “निक्कू पंडित” ने कहा, “हम स्वतंत्रता संग्राम के सभी अमर शहीदों को नमन करते हैं और देश की स्वतंत्रता की हर कीमत पर रक्षा का प्रण लेते हैं। कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो जोड़ने और प्रेम की राजनीति करती है। हमें किसानों, मजदूरों, छात्रों, महिलाओं और युवाओं को उनके अधिकार दिलाने के लिए कांग्रेस के झंडे तले एकजुट होना होगा।” उन्होंने कहा कि आज सत्ता में बैठी भारतीय जनता पार्टी मानवीय अधिकारों का हनन कर आम जनता के संवैधानिक अधिकारों पर डाकां डाल रही है जिसका जीता जागता सबूत नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी प्रेस के समक्ष रख चुके है। उनके द्वारा उठाया गया मुद्दा “वोट चोर गाद्दी छोड़” आम जन का मुद्दा बन चूका है।

ए.आई.सी.सी. सदस्य मुतीउर्रहमान खां ‘बब्लू’ ने कहा,“यह जय हिन्द यात्रा उन शहीदों के लिए श्रद्धांजलि है जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी और अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर किया। आज लोकतांत्रिक व्यवस्था को समाप्त कर देश को तानाशाही की ओर ले जाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर नहीं होने देगी।
शहर कांग्रेस के अध्यक्ष बाकर अली खान ने कहा, “आज हमको आमजनता की स्वतंत्रता एवं अधिकारों के लिए अपने पूर्वजों की तरह संग्राम के लिए तैयार रहना चाहिए”।

कांग्रेस पार्टी ने अगस्त माह के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन की घोषणा की है, जिनका उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा तथा देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना है।

इस अब घर पर जिला कोषाध्यक्ष एस के अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष साहिर रज़ा खां, एहसान खान राजू, डॉक्टर जफर खां,रोशन लाल, सतनाम सिंह,जिवेन्दर गंगवार, कपिल चौधरी, कौशल सक्सेना,रवि टंडन,शानू खां, गुरुवाज़ सिंह, मोहम्मद युसूफ, फिरासत अली,इरफ़ान, नुसरत बेग, शाहवेज खान,शाजमान आर्य, बाबू फौजी, जफर गुड्डू, जिवेन्दर श्यामपुर, शारीब खां अकबर खान, हनी खां, नोमान मुमताज़ खान, यासिर शाह खां आमिर कुरैशी, जलिस अहमद, फैजान अल्वी, राजू पाशा,वारिस खान,मोहम्मद हाशिम खा मुमताज सलीम, आशुतोष रस्तोगी प्रदीप रस्तोगी, मौजज्म अली खान अर्सलान खान, प्रेम किशोर रस्तोगी, फरीद खां,राम किशोर, मौजज्म मियां तथा कंट्रोल रूम इंचार्ज ताहिर अंजुम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता और पदाधिकारीयों ने यात्रा में भाग लिया।
